पिछली रात को ….

February 7, 2008

इंतजार जैसे उसका इमान हो
कुछ एसे ही वो इंतजार करता रहा
उस लहर का, जो छोड़ गयी थी
कल रात कुछ सीपिया तो कुछ मोती जैसे कदमो के निशां

लहरों का क्या है ,
आती है … चली जाती है
पर उस किनारे का क्या
जो देता है उतना ही प्यार उतना ही दुलार
हर आने वाली उस लहर को
जिसे आख़िर मे चले जाना है

पल भर का साथ था,
फिर मिलन इंतजार
हर लौटती उस लहर को,
जो छोड़ आई थी अपने कदम-ए-निशां
उस किनारे पर, पिछली रात को ….

KS